24 May 2026

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिशानी कार्की व भारवी जोशी ने मारी बाजी, दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता में निशांत स्कूल रहा अव्वल

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। यो पहाड़ फाउंडेशन द्वारा गोवर्धन हॉल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी स्कूल के बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिशानी कार्की ने प्रथम स्थान, भारवी जोशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा संस्कृतिक कार्यक्रम में नैनीताल के मल्लीताल स्थित मामू बेकरी एंड स्वीट्स निवासी खिआना बिष्ट ने डांस कर मंच पर धमाल मचा दिया। उसके डांस पर दर्शकों ने खूब ताली बजाई और खिआना बिष्ट ने खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद खिआना को सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध यूट्यूबर पवन पहाड़ी ने भी खिआना बिष्ट के नत्य की प्रशंसा की और अपने साथ एक फोटोग्राफ भी खींचा।


कार्यक्रम के दौरान यो पहाड़ फाउंडेशन
का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा दही हांडी प्रतियोगिता। इसमें कई गोविंदा कलाकार दलों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में विजेता निशांत स्कूल आरएसएसवी स्कूल रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या और पवन पहाड़ी यूट्यूबर मौजूद रहे। यो पहाड़ फाउंडेशन के सदस्य सागर सोनकर, दीपक, संतोख बिष्ट, लोकेश बिष्ट, गणेश मर्तोलिया, चेतन मेहरा, शिवा बिष्ट, अभिषेक तिवारी, दीपू जोशी, दीपक थापा का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!