7 November 2026

नैनीताल की हिमानी का चयन हुआउप शिक्षा अधिकारी पद पर

Advertisement
नैनीताल की हिमानी का चयन हुआउप शिक्षा अधिकारी पद पर
नैनीताल की हिमानी का चयन हुआउप शिक्षा अधिकारी पद पर
नैनीताल की हिमानी का चयन हुआउप शिक्षा अधिकारी पद पर


नैनीताल। मेहनत करने वालो की कभी हार नही होती ये कहावत को एक बार फिर सही साबित कर दिखाया अपनी मेहनत और लगन से बिना किसी कोचिंग के प्रथम प्रयास में प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 में भूमियाधार निवासी हिमांशु बिष्ट (हिमानी) ने उप शिक्षा अधिकारी में चयन प्राप्त किया । भूमियाधार निवासी हिमांशु बिष्ट (हिमानी ) पुत्री बलवन्त सिंह बिष्ट एक बार फिर से गाँव व क्षेत्र का नाम रोशन कर दिखाया। इससे पहले हिमांशु का चयन पटवारी पद में 2023 में हुआ अभी ये वर्तमान प्रशिक्षु पटवारी प्रशिक्षण गौलापार एक्सटेंशन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में ले रही है। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हिमांशु की पढ़ाई कक्षा 1-5 शिशु मंदिर भूमियाधार , 6-8 जी आई सी भूमियाधार ,9-12 जी जी आई सी नैनीताल,ग्रेजुएशन (जेड बी सी)और पोस्ट ग्रेजुएशन( जीव विज्ञान) डी एस बी कैंपस नैनीताल से किया। हिमांशु अपनी सफलता का श्रेय अपने पिताजी भाई बहन और समस्त गुरुजनों को देती है ।