20 April 2026

नैनीताल में नंदाष्टमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब, मां नंदा सुन्दा के जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। अधिष्ठात्री देवी नंदा सुन्दा की मूर्ति को ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद नयना देवी मंदिर में दर्शन के लिए रख दिया गया है। अष्टमी के मौके पर मां नंदा सुनंदा के दर्शन के लिए भक्त जनों की भीड़ उम्रड पड़ी। अष्टमी में प्रात काल 3 बजे से आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने ब्रह्म मुहूर्त में मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद मूर्तियों को भक्तजनों के दर्शनों के लिए खोल दिया गया ।


इस दौरान श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह सपत्नी पूजा अर्चना में बैठे थे l जिसके बाद रात्रि 2:00 बजे से भक्तजनों का मंदिर आना शुरू हो गया था l मां नंदा सुनंदा के दर्शन करने के लिए भक्त जनों की भीड़ जुट गई थी भक्त जनों ने इस दौरान मंदिर में माता के भजन प्रस्तुत किए l मां नंदा सुनंदा के दर्शनों को भक्तों की कतार लग गई l भक्तों ने मां के दर्शन करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया l महोत्सव का सीधा प्रसारण ताल चैनल में किया जा रहा है l सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में पुलिस बल को तैनात किया गया है l नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी भक्तों ने आकर मां के दर्शन किए l समाजसेवी मीनू बुधलाकोटी , भावना रावत व कलावती असवाल मंदिर परिसर में सेवा में जुटी हुई है। इस मौके पर भक्तजन अपनी मन्नत पूरी होने के बाद बलि के रूप में बकरे को लेकर टोकन के माध्यम से पुलिस के एस्कॉर्ट में मंदिर परिसर तक बकरे को लाया जा रहा है जहां पंडित द्वारा पूजा अर्चना के पास उसे वापस घर भेज दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!