13 April 2026

राजकीय पॉलीटेक्निक के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के 46 स्वयंसेवियो ने लिया रक्तदान शिविर में हिस्सा

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल l राष्ट्रीय स्वैछिक रक्तदान दिवस के मौके पर राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के 46 स्वयंसेवियों ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया। जिसमें से पांच स्वयंसेवियों ने रकदान किया। प्रधानाचार्य एकेएस गौड द्वारा सभी स्वयंसेवियो को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया गया तथा रक्तदान की महत्त्वता बताई गई। रक्तदान शिविर में बीडी पांडे अस्पताल के डॉ प्रियांशु श्रीवास्तव, रजनीश मिश्रा, संगीता प्रकाश, आकांक्षा, देवेन्द्र के अलावा समाजसेवी डॉ सरस्वती खेतवाल व मुन्नी तिवारी शामिल रहे।
राजकीय पालीटेक्निक की रंजना रावत, रजनीश भूटानी, राधिका देवी मौजूद रहे। स्वयंसेवियो ने स्वेच्छा से जनहित में रक्तदान किया तथा सभी ने आगे भी जनहित के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। संचालन रंजना रावत व रजनीश द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!