7 November 2026

नयना देवी मंदिर में पहले नवरात्रि को उमड़ी भीड़, ट्रस्ट द्वारा मंदिर के दोनों दरवाजों से करवाई जा रही है पूजा

Advertisement

नैनीताल । शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को 51 वें शक्तिपीठ मां नयना के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। यहां मां के दर्शनों के लिये श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई है। भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मां नयना देवी मंदिर ट्रस्ट द्वारा दोनों दरवाजों से पूजा करवाई जा रही है।
मन्दिर में स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में पर्यटक भी शामिल हैं। श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित रूप से पूजा अर्चना के लिये मन्दिर कमेटी ने आवश्यक इंतजआम किये हैं।
इधर नैनीताल के हनुमानगढ़ी मंदिर व अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ जुटी हुई है।