12 February 2026

नैनीताल में पाईन क्रेस्ट स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया  धूमधाम के साथ,
नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अंग्रेजी व हिंदी नाटक का मंचन रहा आकर्षण का केंद्र,
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रांतो के कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लूटी वाहवाही

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल l अयारपाटा स्थित पाईन क्रेस्ट एलीमेंट्री स्कूल ने मात्र एक वर्ष में बच्चों की प्रतिभा निखारकर शिक्षा क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है। विद्यालय का पहला वार्षिकोत्सव समारोह में यह देखने को मिला। प्रतीत होता है कि यह विद्यालय भविष्य में नगर का अग्रणी स्कूल साबित होगा।


मंगलवार को विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने प्रांतीय लोकगीतों के साथ नाटक का मंचन कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।  कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि ओकवुड स्कूल की संस्थापिका गीतांजलि आनंद  व स्कूल के प्रबंधक संतोष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद कार्यक्रमों में
सरस्वती वंदना से शुरुआत की गई। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा बेहतरीन अंग्रेजी  नाटक स्नो ह्वाइट व हिंदी नाटक का मंचन किया गया। जो दर्शकों ने खूब सराहा गया।  इसके बाद बच्चों द्वारा कुमांऊनी, राजस्थानी, गुजराती व पंजाबी भांगड़ा लोकगीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में मास पीटी, डिस्प्ले व जिमनास्ट की शानदार प्रस्तुति की गई। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने हैरतएंगेज करतब दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समारोह के अंत में विद्यालय के अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि गीतांजलि आनंद ने कहा कि विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास में यह विद्यालय अद्वितीय भूमिका निभा रहा है। विद्यालय निदेशक संतोष कुमार ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सुमन, स्वेता , जया, सुनीता, अमित, प्रदीप, फरहाना, फरहीन, भावना, नमन, अलीशा समेत विद्यार्थी व अभिभावक के अलावा गेठिया स्कूल की प्रधानाचार्या सविता कुलौरा उपस्थिति रही।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!