17 September 2026

16 दिसंबर को होगा कुमाऊं विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह,89 छात्र-छात्राओं को मिलेंगे पदक,19750 विद्यार्थियों को दी जाएगी उपाधि

0
pine-crest


नैनीताल। कुमाऊं विवि में दीक्षांत समारोह 16 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। इसी को लेकर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने आज शनिवार को पत्रकारों से वार्ता कर दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 89 छात्र-छात्राओं को पदक और 19,750 विद्यार्थियों को उपाधि मिलेगी। 16 दिसंबर को कुमाऊं विवि में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, कुलपति प्रो. डीएस रावत सहित कई अन्य अतिथि छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह के दौरान उपाधि और पदक से सम्मानित करेंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न पदक प्राप्त करने आले 89 छात्र-छात्राओं की सूची विश्वविद्यालय ने जारी की है। इस सूची में 89 में से 65 यानी 73 प्रतिशत छात्राएं हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान कुल सचिव मंगल सिंह मंद्रवाल, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी,प्रो. ललित तिवारी, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!