7 November 2026

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी नैनीताल में वर्कशॉप /सेमिनार का हुआ आयोजन, बच्चों को करियर चुनने के दिए ट्रिप्स

Advertisement
पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी नैनीताल में वर्कशॉप /सेमिनार का हुआ आयोजन, बच्चों को करियर चुनने के दिए ट्रिप्स

नैनीताल। अन्वेषिका एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वाधान में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी नैनीताल में वर्कशॉप /सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें अन्वेषिका एजुकेशनल ट्रस्ट के सीईओ एवं IIT खड़कपुर के पूर्व छात्र आशीष कुमार पोरवाल ने छात्राओं को अपना करियर एवं लक्ष्य के लिए अपनी प्रतिभा को पहचान कर किस प्रकार निर्णय ले सके, इसकी जानकारी दी गई। उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से विद्यार्थी कैसे अपनी पढ़ाई को स्मार्ट स्टडीज में बदल सकें और परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें इस विषय में जानकारी दी गई । इसी के साथ IQ एवं EQ का महत्व बताया गया एवं इन्हें बैलेंस करने के लिए SQ का महत्वपूर्ण रोल भी बताया गया। ताकि हमारी युवा पीढ़ी अपनी जिंदगी का आनंद ले सके और विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने के लिए अपनी भागीदारी निभाए।

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी नैनीताल में वर्कशॉप /सेमिनार का हुआ आयोजन, बच्चों को करियर चुनने के दिए ट्रिप्स
पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी नैनीताल में वर्कशॉप /सेमिनार का हुआ आयोजन, बच्चों को करियर चुनने के दिए ट्रिप्स

इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित थी।