9 July 2026

तल्लीताल बाजार वार्ड से सभासद प्रत्याशी गीता उप्रेती बोली-क्षेत्र की समस्या और व्यापारियों के हित के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी होगी पहली प्राथमिकता

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में तल्लीताल बाजार वार्ड सभासद पद की उम्मीदवार गीता उप्रेती ने अपने समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से चुनाव चिन्ह बाल्टी पर मोहर लगाने की अपील की।

इस दौरान गीता उप्रेती ने कहा कि तल्लीताल वार्ड की जन समस्याओं व व्यापारी हित के लिये पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि यदि जनता का प्यार और समर्थन मिला तो मैं जीत कर तल्लीताल वार्ड की कोई भी समस्या होगी वह त्वरित पूरी करूंगी । गीता उप्रेती शिक्षित और व्यापार मंडल के उप सचिव जयंत उप्रेती “शैलू” की पत्नी है। गीता उप्रेती अपने समर्थकों के साथ पुलिस लाइन, फॉरेस्ट कंपाउंड, तल्लीताल बाजार, पिछाड़ी बाजार आदि जगहों पर डोर टू डोर जनसंपर्क कर प्रचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!