7 February 2026

खेलो डांडिया और पाओ आकर्षक पुरस्कार,
नैनीताल में होगा हैप्पी होम डांडिया नाइट 20 अक्टूबर को, 250 लोगों ने कराया पंजीकरण

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी  के तत्वावधान में लेक सिटी वैलफेयर क्लब नैनीताल द्वारा हैप्पी होम डांडिया नाइट की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। डांडिया नाइट में भाग लेने के लिए 250 लोगों ने अभी तक अपना पंजीकरण करा चुके हैं ।
20अक्टूबर को फ्लैट्स में डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागियों के उत्साह को देखते हुए क्लब द्वारा पहली बार कार्यक्रम का आयोजन फ्लैट्स में किया जा रहा है।

कार्यक्रम की संयोजक प्रेमा अधिकारी  ने दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष सी के दास और सांस्कृतिक अध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल का आभार व्यक्त किया जिनके द्वारा क्लब को मंच उपलब्ध कराया गया है। क्लब द्वारा पूरे शहर को बैनर होल्डिंग से सजा दिया गया है। जो भी प्रतिभागी डांडिया महोत्सव में प्रतिभाग करना चाहते हैं 8755513254 में संपर्क कर सकते हैं। डांडिया नाइट दो चरणों में होगी जिसमें एक वर्ग सीनियर व दूसरा जूनियर वर्ग होगा प्रतियोगिता में कई आकर्षक पुरस्कार रखे गये हैं। अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटी एवं सचिव रमा भट्ट सहित कार्यक्रम की मुख्य संयोजक प्रेमा अधिकारी के नेतृत्व में  प्रायोजक हैप्पी सिंह के सहयोग से पूर्व अध्यक्ष रानी शाह, एवं संयोजक मंडल के सदस्यों दीपिका बिनवाल, जीवंती भट्ट, ज्योति ढौंडियाल, प्रगति जैन, दीपा पांडे, तुसी साह, सविता कुलौरा, कनिका रावत राणा, समेत कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई हैं।
कार्यक्रम संयोजक सभासद प्रेमा अधिकारी ने बताया कि डांडिया नाइट सायं चार बजे से डी एस ए ग्राउंड में शुरू किया जाएगा।
प्रतियोगिता की तैयारी में हेमा भट्ट,मीनाक्षी कीर्ति, डाo पल्लवी गहतोड़ी, कविता त्रिपाठी, कविता गंगोला, दीपा रौतेला, आभा साह, विनीता पांडे,सोनू साह, सीमा सेठ, रेखा पंत, तन्नू सिंह,रेखा जोशी, नीरू शाह, सरिता त्रिपाठी, आशा पाण्डे, मंजू बिष्ट,तारा चौधरी, डॉली वर्मा, मुक्ता, कविता विरमानी, दीपिका राणा, लीला राज, लीला जोशी, सावी नेगी आदि सदस्यों के अलावा कार्यक्रम के मार्गदर्शक के रूप मे संस्थापक अध्यक्ष रितु डालाकोटी, हेमा भट्ट, मंजू बिष्ट, गीता शाह, रेखा पंत, विनीता पांडे, आभा शाह, रेखा जोशी, खष्टी बिष्ट, अमिता साह, रेखा त्रिवेदी, संगीता श्रीवास्तव
द्वारा योगदान दिया जा रहा है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!