7 November 2026

उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के पूर्व महासचिव जे एस बिष्ट का हुआ निधन, उनका अंतिम संस्कार कल रविवार को पाईंसघाट में किया जाएगा

Advertisement
उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के  पूर्व महासचिव जे एस बिष्ट का हुआ निधन, उनका अंतिम संस्कार कल रविवार को पाईंसघाट में  किया जाएगा

नैनीताल। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के पूर्व महासचिव जगन्नाथ सिंह बिष्ट (जेएस बिष्ट) 80 वर्षीय का आज देर शाम को उनके बड़ा बाजार स्थित घर पर निधन हो गया। जेएस काफी समय से और अस्वस्थ चल रहे थे आज देर शाम उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र मंतोष व बृजेश बिष्ट को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी शव यात्रा उनके निवास से सुबह 10:00 बजे पाईंस घाट स्थित को रवाना होगी। जेएस बिष्ट की निधन की खबर सुनकर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, भाजपा नेता संतोष साह, पवन खड़ायत, उमेश मेहता, अनुज साह, मनोज जोशी, विकास जोशी, राहुल नेगी आदि गणमान्य लोग उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की गई।