23 July 2026

आवारा सांड ने बुजुर्ग महिला को किया जख्मी, आवारा सांड से क्षेत्र में बना है दहशत का माहौल

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल।बल्दियाखान के आरूखआन क्षेत्र में आवारा सांड के आतंक से एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर घायल कर दिया। परिजन घायल महिला को बीडी पांडे चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया।
जानकारी के अनुसार आरूखान निवासी 75 वर्षीय देवकी देवी अपने खेत में काम कर रही थी, तभी सांड को आता देख देवकी देवी ने उसे भगाने प्रयास किया लेकिन सांड ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिस पर परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बीडी पांडे लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
क्षेत्र में आए दिन सांड द्वारा किसी न किसी पर हमला किया जा रहा है। जिससे दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा सांड कई दिनों से घूम रहा है और आए दिन किसी न किसी पर हमला कर रहा है जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। कहा इस आवारा सांड से स्कूली बच्चों पर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने आवारा सांड को पकड़ कर आबादी क्षेत्र से दूर ले जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!