19 October 2026

ब्रेकिंग न्यूज़- गाड़ी पड़ाव में ग्राहक को बुलाने के चक्कर में जमकर हुई दो रेस्टोरेंट के संचालकों की आपस में मारपीट, मची लोगों में अफरा तफरी

pine-crest

नैनीताल। मल्लीताल स्थित गाड़ी पड़ाव क्षेत्र के दो रेस्टोरेंट में ग्राहक को अपने वहां बुलाने को लेकर आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान एक दो दुकान का सामान भी जमीन में बिखर गया जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। देर शाम 8:00 बजे के करीब की मारपीट की घटना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में ग्राहकों को बुलाने को लेकर दूसरे दुकानदार के साथ जमकर मारपीट हो गई। मारपीट को देखते ही लोगों की भीड़ लग गई। मारपीट की घटनास्थल से चंद दूरी पर कोतवाली भी मौजूद है। बाद में दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे।

error: Content is protected !!