26 October 2026

डीएसबी परिसर के अर्थशास्त्र विभाग में हुई क्विज प्रतियोगिता, 49 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

pine-crest


नैनीताल। डी एस बी परिसर नैनीताल के अर्थशास्त्र विभाग में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कुमाऊं विश्विद्यालय की 50 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया । उक्त क्विज प्रतियोगिता में 128 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया जिसमें से 49 विद्यार्थियों ने इसमें प्रतिभाग किया । उक्त प्रतियोगिता में भारतीय अर्थव्यवस्था एवं उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था से संबंधित प्रश्न पूछे गए। ऑनलाइन हुई इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सहयोग के लिए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश पांडे ने सभी विभागीय सहयोगियों एवं संकायाध्यक्ष कला संकाय प्रोफेसर पदम एस बिष्ट का विशेष सहयोग के लिए आभार जताया।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!