10 January 2026

विधायक सरिता आर्या ने रामलीला के कलाकारों को किया प्रोत्साहित
सात नम्बर क्षेत्र की रामलीला में सीता की खोज कर हनुमान ने उजाड़ी अशोक वाटिका और लंका में लगायी आग।

0
pine-crest

नैनीताल। देवभूमि उत्तराखण्ड आजकल रामलीला मंचन से राममय हो रही है।  नव साँस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा द्वारा संचालित रामलीला मंचन में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय विधायक सरिता आर्या ने सभी पदाधिकारियों एवं कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

सीता- संस्कार पांडे


रामलीला के शुभारंभ मौके पर  लता रावत एवं दीपा पांडे द्वारा विधायक सरिता आर्या, सहित आगंतुक महिला प्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में ईशा शाह, दीपिका बिनवाल, तारा राणा, बबीता उप्रेती का बैज अलंकरण एवं राम नामी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप मे उपस्थित अरविंद पडियार, नितिन कार्की, कन्हैया लाल शाह, अनिल कपिल आदि को राम प्रसाद देकर अलंकृत करने में समिति के वरिष्ट पदाधिकारियों में अध्यक्ष खुशाल रावत, सचिव पी सी पांडे,  वीरेंद्र जोशी, प्रकाश चंदोला, सुरेश कांडपाल, कंचन चंदोला, राजेश जोशी, गणेश लोहनी, डॉo हिमांशु पांडे, चंदन जोशी, नीरज डालाकोटी, विनोद सनवाल ने योगदान दिया।
इस अवसर पर मीडिया के प्रतिनिधियों के रूप में सुरेश कांडपाल, संतोष बोरा, एवं गुड्डू ठठोला को राम प्रसाद देकर सम्मानित किया गया।
नव साँस्कृतिक सत्संग समिति की रामलीला मंचन में सुग्रीव मैत्री, बाली वध, अंगद युवराज तिलक, सीता खोज,लक्ष्मण रोष, समुद्र लंघन, लंका दहन आदि का मंचन कलाकारों ने बखूबी से किया। पात्र कलाकारों में कपिल बिष्ट, हेमंत बिष्ट, संस्कार पांडे,भरत चंदोला,  नीरज बिष्ट, रौनक बोरा,मोहित सुयाल, भूमिका तड़ीयाल, हिमानी बिष्ट आदि शामिल हैं। जबकि रावण दरबार में बाल कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किए।
स्टेज डायरेक्टर के रूप में पर्दे के पीछे से वरिष्ठ सदस्य कैलाश जोशी एवं युवा सदस्य चारु पंत द्वारा महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। जबकि हार्मोनियम एवं तबला में खुशाल रावत, पी सी पांडे, हिम्मत सिंह बिष्ट, संतोष पंत, ललित गिरी गोस्वामी, द्वारा विशेष योगदान दिया जा रहा है।  कार्यक्रम का संचालन सबसे अनुभवी एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक सुरेश कांडपाल द्वारा किया जा रहा है एवं कलाकारों को जीवंत रूप देकर तैयार करने में बहुमुखी प्रतिभा के धनी सदस्य इंद्र सिंह रावत  दीपक जोशी, चंद्र शेखर जोशी का योगदान अविस्मरणीय है। 

आयोजन को सफल बनाने में दिनेश जोशी, हरीश, ए एन सिंह, दीपक पांडे, ललित पांडे, कमल बिष्ट, नवीन चंदोला, मदन सुयाल, विक्की बड़ोला, नीरज बिष्ट, पंकज वर्मा, वीरेंद्र बिज्जी आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!