18 June 2026

शेरवानी क्षेत्र के शिव मंदिर : धार्मिक अनुष्ठान, भजन कीर्तन व भंडारे का हुआ आयोजन, महिलाओं ने किए भजन कीर्तन के साथ डांस

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। नगर के मल्लीताल शेरवानी के निकट स्थित शिव मंदिर के – जीर्णोद्धार के बाद भगवान शिव परिवार की मूर्ति स्थापना का दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान हवन यज्ञ व भंडारे के साथ सम्पन्न हो गया। इससे पूर्व नव स्थापित मूर्तियों की विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा के बाद पंडित महेश भट्ट के नेतृत्व में पुजारियों ने हवन यज्ञ सम्पन्न कराया। हवन यज्ञ के जजमान पुष्पा – चंदन बोरा समेत गोपाल दफौटी, – केशर गिरी गोस्वामी, चंदन बिष्ट, चमियाल, सिद्धार्थ साह, निखिल साह


तथा तारा सिंह सपत्नी शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने खराब मौसम व हल्की बारिश के बावजूद दिनभर भजन कीर्तन पर किया डांस। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, युवा नेता अरविंद सिंह पडियार, निवर्तमान सभासद भागवत रावत, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज जोशी, तारा राणा, मीनू बुधलाकोटी, मनोज साह, मोहित लाल साहआदि ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में लता दफौटी, तारा बोरा, हेमा बिष्ट, आशा पालीवाल, भावना रावत, मालती रौतेला, अमिता साह, रेनू अधिकारी, भावना, नीमा अधिकारी, लक्ष्मी भाकुनी, हेमा पांडे, नेहा अग्रवाल, गोस्वामी, कमला सत्यबली, सुनीता जोशी, गीता उपाध्याय, भावना किरन, गीता, हेमा तिवारी
साह, ज्योति बाला, रमा भट्ट, रीता जोशी, रमेश पांडे, पप्पू मेहरा, गोपाल सिंह, भय्यू, सुरेंद्र सिंह, जीवन सिंह बिष्ट, सुशील अधिकारी, जमन सिंह,त्रिलोक रौतेला, भुवन सिंह, प्रयाग सिंह सहित काफी संख्या में अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!