14 May 2026

भवाली के प्रकाश आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून में सीएम को सौंपा ज्ञापन

0
naini-public
pine-crest


भवाली। देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भवाली के वरिष्ठ नेता प्रकाश आर्या के नेतृत्व में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भवाली नगर की 5 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
पत्र के माध्यम से सीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा कि रोडवेज में बन रही पार्किंग की सुविधा आम जनता के लिए उपलब्ध कराने, सैनिटोरियम से नैनीबेंड बायपास रोड में डामरीकरण का निर्माण कार्य करने, सैनिटोरियम से अल्मोड़ा रोड को जोड़ने वाले पुल का शीघ्र निर्माण करवाने, सीवर लाइन का निर्माण कार्य करने तथा भवाली नगर के पेयजल और सौंदर्यीकरण आदि की समस्याएं शामिल रही।
मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, पूर्व जिला मंत्री दिनेश सागुडी, और जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवांसु जोशी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!