19 June 2026

2 दिन के बाद भी तल्लीताल बाजार में  संदिग्ध अवस्था में घर में घुसा अज्ञात व्यक्ति का पता नहीं लगा सकी तल्लीताल पुलिस, व्यापारियों में रोष

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल।  तल्लीताल बाजार क्षेत्र निवासी दिनेश कर्नाटक के घर में सुबह तड़के एक अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घुस गया था। घर में महिला की सूझबूझ से शोर मचाने पर वह व्यक्ति भाग गया। पुलिस को घटना की लिखित  सूचना देने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है जिससे तल्लीताल व्यापार मंडल के व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
तल्लीताल व्यापार मंडल के महासचिव अमनदीप सनी ने तल्लीताल पुलिस से जल्द से जल्द घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति का खुलासा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तल्लीताल बाजार क्षेत्र में व्यापारी भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना के दो दिन बाद भी पुलिस अज्ञात व्यक्ति  का पता लगाने में सीसीटीवी फुटेज खगालने में  ढिलाई बरतती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!