10 July 2026

मुख्यमंत्री धामी के विकास कार्यों से बौखलाई कांग्रेस -डब्बू

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल l रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान मंडी परिषद के अध्यक्ष तथा राज्य मंत्री अनिल कपूर ‘डब्बू’ ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिससे कांग्रेस पार्टी धामी के विकास कार्यों को देखकर बौखला गई है l कहा कि ऐसा मुख्यमंत्री न हुआ है न होगा जो हर वक्त काम के प्रति समर्पित रहता है l डब्बू ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बिना समर्थन वाली कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में माफिया, गुंडे और बदमाशों की टोली का प्रदर्शन होगा। कांग्रेस भाजपा सरकार की सफलता से बौखला कर केवल दुष्प्रचार कर रही है। भाजपा के विकास कार्य से कांग्रेस पार्टी बौखला गई है l इस दौरान विधायक सरिता आर्या ने कहा कि लकड़ी टाल के 21 परिवारों को फिलहाल नहीं हटाया जाएगा l 21 परिवारों के रहने के लिए पहले व्यवस्था की जाएगी उसके बाद ही उन्हें हटाया जाएगा। जिसके लिए वह स्वयं नगर पालिका प्रशासन से वार्ता करेंगी। इस दौरान
राज्यमंत्री दिनेश आर्या, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भाजपा नेता अरविंद पडियार, डॉ मोहित रौतेला, हरीश राणा, डॉक्टर वारसी, मोहित साह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, नितिन कार्की, मनोज साह जगाती, राजू बिष्ट विक्की राठौर आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!