26 October 2026

डीएसबी परिसर के अर्थशास्त्र विभाग मेंस्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कुमाऊं हिमालय में महिलाओं का वित्तीय समावेशन एवं आर्थिक सशक्तिकरण विषय पर दिया व्याख्यान

pine-crest

नैनीताल। डीएसबी परिसर के अर्थशास्त्र विभाग में गिरी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज लखनऊ के रिटायर्ड प्रोफेसर जीएस मेहता द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कुमाऊं हिमालय में महिलाओं का वित्तीय समावेशन एवं आर्थिक सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान दिया गया। जिसमें उनके द्वारा प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।

उन्होंने कहा की महिलाएं समूहों के माध्यम से सामूहिकता के द्वारा स्वरोजगार को अपनाकर स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। समूहों का बैंक लिंकेज के माध्यम से उनके वित्तीय समावेशन को भी बढ़ावा मिल रहा है। एनयूएलएम तथा एनआरएलएम योजनाएं प्रदेश में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूहों के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ कर सशक्त कर रही हैं।
इससे पूर्व प्रोफेसर मेहता का विभाग में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश पांडे ने स्वागत किया। इस अवसर पर विभाग में प्रो0 ललित तिवारी,डा. नंदन सिंह बिष्ट, डा. जितेंद्र कुमार लोहनी, डा. सारिका वर्मा, डा. रिचा गिनवाल, डा. दलीप कुमार, नवीन राम, डा. प्रीति चंद्रा समेत विभिन्न शोधार्थी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!