4 May 2026

कुमांऊनी शैली में बना खूबसूरत मल्लीताल का रिक्शा स्टैंड कहीं आग के गोले में ना हो तब्दील

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। कुमांऊनी शैली में बने खूबसूरत रिक्शा स्टैंड देर शाम ढलते ही आशियाने में तब्दील हो जाते हैं लेकिन आशियाना के चलते कहीं रिक्शा स्टैंड आग का गोला ना बन जाए।मल्लीताल स्थित रिक्शा स्टैंड को कुमाऊनी शैली में लाखों रुपए लगाकर बनाया गया।

लेकिन शाम ढलते ही रिक्शा स्टैंड के अंदर कुछ भिखारी अपना आशियाना समझ कर रह रहे हैं और वहीं पर ही आग जलाकर ठंड से बचाव के लिए लकड़ी का बना खूबसूरत रिक्शा स्टैंड को बदनुमा दाग दे रहे हैं। चंद दूरी पर नगर पालिका और पुलिस की चौकी भी मौजूद है लेकिन कोई भी अपनी जिम्मेदारी न समझ कर उनको अनदेखा कर रहे हैं। यदि इन भिखारियों को देर शाम के वक्त से हटाना शुरू नहीं किया तो किसी दिन लकड़ी का खूबसूरत बना हुआ रिक्शा स्टैंड आग की भेंट न चढ़ जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!