13 September 2026

क्वालिटी बोट स्टैंड के बराबर के नाले से नैनी झील में पहुंच रहा है सीवर, अधिकारियों को शिकायत करने पर भी ठीक नहीं हुई सीवर की समस्या

0
pine-crest


नैनीताल। नालों के जरिए नैनी झील में सीवर काफी मात्रा में जा रहा है। सीवर के नैनी झील में जाने से झील भी प्रदूषित हो रही है। क्षेत्र के अंकित चंद्रा ने बताया कि मल्लीताल स्थित क्वालिटी बोट स्टैंड के बराबर में नाला है उसमें लगातार सीवर बह कर नैनी झील में जा रहा है। इसकी सूचना कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को दे दी गई है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जल्द ही विभाग से नाले के जरिए नैनी झील पर पहुंच रहे सीवर को रोकने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!